टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीमा पार से आ रहा नशा युवाओं को बर्बाद करने की साजिश: राज्यपाल बागड़े

पिपराली में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 75 दिवसीय चतुवेर्द प्रायण यज्ञ की पूर्णाहुति में पहुंचे राज्यपाल

सीकर। पिपराली में गुरुवार को पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 75 दिवसीय चतुवेर्द प्रायण यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सीमा पार से देश में भेजा जा रहा नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के उद्देश्य से भेजा जा रहा है। युवाओं को इस साजिश को समझने और नशे से दूर रहने की जरूरत है।

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राजस्थान में सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप पहुंचने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने और युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा नशे के खिलाफ बड़े अभियान की घोषणा का भी राज्यपाल ने स्वागत किया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में यज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!