Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

किसान व आम वर्गो सहित हर क्षेत्र में संतुलित व निरंतर विकास के लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध : भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री

ओसियां में मुख्यमंत्री द्वारा 416 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण व शिलान्यास, हजारों की तादाद में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

रिपोर्ट : जगदीश चाम्पाणी (ब्यूरो चीफ, जोधपुर)

ओसियां, जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मांडियाई खुर्द गांव का दौरा कर जनता को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री चूरू से सीधे हेलीकॉप्टर से मण्डियाई खुर्द पहुंचे। पश्चिमी राजस्थान में जल संकट के स्थायी समाधान की उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओसियां के मांडियाई खुर्द गांव दौरा विकास और जनभावनाओं से जुड़ा रहा। कार्यक्रम में ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने पूर्वी राजस्थान की ERCP योजना की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान के लिए WRCP (वेस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) लागू करने का आग्रह किया और इसे मारवाड़ के लिए जीवनदायिनी योजना बताया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 416 करोड़ रुपए की लागत के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण और 70 कार्यों का शिलान्यास बटन दबाकर किया।

मुख्यमंत्री ने विधायक सियोल के माता-पिता की मूर्तियों का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने विधायक भैराराम सियोल के उक्त कार्य कि सराहना कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक भैराराम सियोल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ओसियां क्षेत्र के लिये जो भी मांगा वो सब मुख्यमंत्री ने दिया । क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने क्षेत्र की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए WRCP योजना का सर्वे कराने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में किसानों और आमजन को स्थायी राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने दो नए जीएसएस सहित अन्य विकास कार्यों की मांग भी रखी।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में संतुलित और निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ओसियां की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन मंदिरों का उल्लेख करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ERCP परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है और अन्य जल परियोजनाओं के माध्यम से भी प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक खेती और पशुपालन को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं और किसानों को दी जा रही सब्सिडी जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ओसियां के लिए दो 33 केवी जीएसएस और उपखंड मुख्यालय पर खेल मैदान बनाने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का और विस्तार होगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के बाद जनसभा स्थल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल के निज आवास पर पहुँचे तथा पूर्व में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल नही होने के बाद आज नवविवाहिता वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया ।उसके बाद वे हेलिपेड के लिए रवाना हुए और मांडियाई से हैलीकॉप्टर के द्बारा फलोदी पहुंचे ओर जहां से चार्टर प्लेन से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

 

गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब:

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मांडियाई खुर्द में सुबह से ही ग्रामीणों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। ओसियां , तिंवरी, मथानिया के ग्रामीण क्षेत्रों से बसों के माध्यम से ग्रामीण सभा स्थल तक पहुंचे।वही मांडियाई चौराहे पर भारी तादाद में वाहनों के जमावड़े से एक तरफा जाम लग गया , पुलिस व होमगार्ड जवानों कि कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर वाहनों कि आवाजाही सूचारू कि गई।

 

 

सामूहिक भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन :

मुख्यमंत्री के दौरे, मूर्ति अनावरण समारोह व विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में दूर दराज से पहुँचे स्थानीय लोगों के लिये सामूहिक भोज का आयोजन क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल के द्बारा रखा गया।वही भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक सियोल द्बारा शरबत व जूस कि व्यवस्था कि गई।

मारवाड़ क्षेत्र में इतने बड़े कार्यक्रम  ग्रामीणों ने की जमकर सराहना:
मारवाड़ क्षेत्र में इस तरह पहली बार किसान परिवार से आने वाले विधायक भैराराम सियोल द्बारा किये गये बड़े कार्यक्रम के आयोजन कि स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर सराहना की। गौरतलब है कि विधायक सियोल ने अपने माता-पिता का मूर्ति अनावरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों करवाया,जो चर्चा का विषय रहा। इससे पहले सियोल ने पूर्व के कार्यकाल में भागवत गीता धार्मिक कार्यक्रम व सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर चुके है।

मंच पर साधु संत, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद:

जनसभा स्थल के मंच पर साधु संत कृपाराम महाराज, सैनाचार्य अचलानंद गिरी, महंत शिवराजनाथ महाराज, महंत कैलाशनाथ महाराज, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्री केके विश्नोई, सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुनराम गर्ग,नारायण पंचारिया , जोधपुर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी,पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई,पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, ओसियां भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर विश्नोई, प्रवासी भारतीय उद्योगपति अमरा राम सुथार दुबई, समाजसेवी पप्पूराम जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

प्रशासनिक अधिकारी दिखे पूरी तरह मुस्तैद:

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के चीफ सेक्रेटरी सुमित शर्मा, जोधपुर के कार्यवाहक सम्भागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त शरत कविराज , जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या,एडीएम जवाहरलाल चौधरी, ओसियां एसडीएम रामिनवास मेहता , ओसियां कार्यवाहक तहसीलदार वीरेंद्रसिंह शेखावत,तिंवरी तहसीलदार सूरजपालसिंह,विकास अधिकारी प्रवीणसिंह राठौड़, तिंवरी संपत गोदारा, ओसियां पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता पुरखाराम सुथार,डिस्काम सहायक अभियंता नवींन चौधरी , पुलिस वृताधिकारी हनुमानसिंह राठौड़, थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!