पंचायती राज दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, महिला सरपंच संतोष कंवर भाटी सम्मानित

रिपोर्ट: जगदीश चापांणी,ब्यूरो चीफ जोधपुर
जोधपुर जिले में पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ओसियां पंचायत समिति से ओसियां ग्राम पंचायत की महिला सरपंच संतोष कंवर ओम सिंह भाटी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में बताया गया कि महिला सरपंच ने विधायक (MLA) एवं सांसद (MP) कोष से कराए गए विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में कई विकास योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गईं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख लीला मदेरणा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने सरपंच संतोष कंवर को सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ओसियां पंचायत समिति से एकमात्र महिला सरपंच के रूप में सम्मानित होने पर सरपंच संघ व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



