Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
Jodhpurराजस्थानलोकल न्यूज़

25 अप्रैल को जोधपुर में होगा हवाई हमले की चेतावनी व ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल अभ्यास

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की परख के लिए बहु-विभागीय समन्वित अभ्यास

रिपोर्ट : भींयाराम प्रजापत

जोधपुर, 23 अप्रैल। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर जिले में 25 अप्रैल 2026 को हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्व निर्धारित अभ्यास में नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है।

 

मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री सुरेंद्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी (उत्तर) आईएएस श्री प्रीतम कुमार, जिला रसद अधिकारी प्रथम श्री अंजुम ताहिर सम्मा, उपखण्ड अधिकारी जोधपुर दक्षिण श्री पंकज जैन, एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर, कमांडिंग ऑफिसर भारतीय सेना जोधपुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एसओपी, सायरन प्रणाली एवं त्वरित सूचना प्रसारण पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान मॉक ड्रिल से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से आपदा के समय फास्टेस्ट ऑथेंटिक इन्फॉर्मेशन के प्रसार, सायरन के प्रभावी दायरे, ब्लैकआउट के दौरान जन-जागरूकता, तथा संचार प्रणाली के रिस्पॉन्स टाइम को तीव्र करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक घबराहट से बचें। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और इस महत्वपूर्ण अभ्यास को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!