Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
Jodhpurराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया बावड़ी क्षेत्र का दौरा*

बावड़ी क्षेत्र में गंदगी देख भड़के मंत्री,अधिकारियों को लगाई फटकार

*मंत्री दिलावर ने किया बावड़ी क्षेत्र का दौरा

*खेड़ापा ग्राम के मोहल्लों में घूमकर साफ सफाई का लिया जायजा*

*गंदगी देख भड़के मंत्री

*खेड़ापा में ग्राम रथ अभियान में हुए शामिल,अधिकारियों को लगाई फटकार*

*​​बावड़ी*: राजस्थान के पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को बावड़ी क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया।
​निरीक्षण में मिली अव्यवस्था, अधिकारियों पर बरसे मंत्री
​मंत्री दिलावर ने दौरे की शुरुआत विभिन्न ग्राम पंचायतों के औचक निरीक्षण से की। निरीक्षण के दौरान कई पंचायतों में साफ-सफाई की कमी और भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्वच्छता के प्रति लापरवाही देख मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर ही विकास अधिकारी (BDO) को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वही दिलावर ने ग्रामीणों को कहा कि सरकार हर ग्राम पंचायत को प्रत्येक माह एक लाख रूपये साफ सफाई के देती है उसके बावजूद भी बावड़ी में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए।इसके बाद भी ग्राम पंचायत सफाई नहीं करवाती है तो उसके जिम्मेदार सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी है उनको शिकायत करो फिर सफाई नहीं होती है तो सीधे मुझे बताओ में देख लूंगा। इससे पहले मंत्री दिलावर खेड़ापा ग्राम पंचायत के विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण किया तो गंदगी देख कर बीडीओ को फटकार लगाते हुए कहा ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते हो।
​’ग्राम रथ अभियान’ में शिरकत
​इसके बाद मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत खेड़ापा पहुँचे, जहाँ उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना है।
​जनसुनवाई और त्वरित निर्देश
​कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें उनके सामने रखीं। इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने ​संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।
​अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनने की हिदायत दी।
​ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
​मंत्री के कड़े रुख से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता है।वही ग्रामीणों ने मंत्री को शिकायत करते हुए बताया कि नेशनल हाईवे से दुकानों व भूखंड का मुआवजा करीब डेढ़ करोड़ आया था जिसे ग्राम पंचायत ने किसी को नहीं दिया। जिस पर मंत्री ने बीडीओ को गत 3 कार्यकाल की जांच करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!