E-Paperराजस्थान

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026: रामेश्वरम-मदुरई के दर्शन कर लौटे 974 श्रद्धालु, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के बुजुर्गों ने किए पवित्र तीर्थों के दर्शन, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से परिजनों ने किया अभिनंदन

सूरतगढ़/श्रीगंगानगर (जिला संवाददाता संजय बिश्नोई)मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के 974 श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की मंगलमय यात्रा पूर्ण कर सकुशल वापस लौट आया। देवस्थान विभाग एवं आईआरसीटीसी के सौजन्य से आयोजित इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने रामेश्वरम में पंबन ब्रिज, अग्नि तीर्थम, धनुष्कोड़ी सहित 22 पवित्र कुंडों में स्नान किया। इसके बाद भगवान रामनाथस्वामी के पावन मणि दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने मदुरई पहुंचकर प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में माता के दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । तीर्थयात्रियों का जत्था जैसे ही सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा, अपने बुजुर्गों के स्वागत के लिए पहुंचे परिजनों की खुशी देखते ही बन रही थी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच तिलक लगाकर और फूल-मालाएं पहनाकर श्रद्धालुओं का भव्य अभिनंदन किया गया। लंबे सफर के बाद अपनों से मिलकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। यात्रा के दौरान भोजन, आवास एवं चिकित्सा जैसी निःशुल्क सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। तीर्थयात्रियों ने इस धार्मिक यात्रा को यादगार बताते हुए राज्य सरकार की योजना की सराहना की। बुजुर्गों के चेहरों पर झलकी खुशी, तीर्थ दर्शन का सपना हुआ साकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन की एक यादगार अनुभूति बन गई। श्रद्धालु भगवान रामनाथस्वामी और माता मीनाक्षी का आशीर्वाद लेकर अपने घर लौटे।

SANJAY KUMAR

ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!