श्रीगंगानगर (जिला संवाददाता संजय बिश्नोई) आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों एवं कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय, 125 नई धानमंडी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर अध्यक्ष एवं श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुनर ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुनर विधायक श्रीकरणपुर ने अपने संबोधन में आए हुए कांग्रेस जनों का स्वागत किया। आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जमीनी स्तर पर सक्रियता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। आगामी पंचायती राज चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान संगठन में आपसी समन्वय, अनुशासन, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला, ब्लॉक, मंडल, ग्राम पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास एवं लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी जिया उर रहमान, विधायक शिमला नायक, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरजिंदर सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, पूर्व विधायक महेंद्र बराड़, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व विधायक दौलतराज नायक, पूर्व राज्यमंत्री परमजीत सिंह रंधावा, पीसीसी सदस्य अनुप बाजवा, गगन वडिंग, विकास गौड़, ओम बिश्नोई, संगठन महासचिव राकेश शर्मा, जिला पदाधिकारी भीमराज डाबी, मंगल सिह बसरा, मुकेश मिढ्ढा, शंकर असवल, सुभाष भाखर, सुरेन्द्र पारीक, दिपेश नायक, खुशदीप संधू, पंचायत समिति प्रधान सुरेंद्र पाल बराड़, निशान सिंह, सुनीता पुनिया, संतोष बिश्नोई, कृष्ण गोदारा, जगदीश घनघस, अर्जून राजपाल, गोपी नागपाल, ब्लाक अध्यक्ष परसराम भाटिया, गुरविंदर चहल, अवतार गील, सुशील भादू, रामदेव ढाका, हेतराम सिंगाठिया, सुशांत साहू, विजय झोरड़, गोरव गोदार, पवनदीप गिल, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल एवं बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य संदेश संगठन की एकजुटता, बूथ स्तर तक सक्रियता और आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए मजबूत तैयारी रहा।
Related Articles
Check Also
Close




