E-Paperराजस्थान

घड़साना में किसान आंदोलन का 39वां दिन: अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान, विरधवाल हेड की ओर बढ़े किसान!

सिंचाई पानी के लिए किसानों ने भरी हुंकार, विरधवाल हेड पर कब्जा कर अनूपगढ़ शाखा में पानी छुड़वाने की घोषणा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

घड़साना (संजय बिश्नोई)। सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में चल रहा किसानों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। लगातार 39 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने अब संघर्ष तेज करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। किसानों ने विरधवाल हेड पर कब्जा करने और अनूपगढ़ शाखा में सिंचाई पानी छुड़वाने की घोषणा कर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आंदोलनकारी किसान धरनास्थल से धीरे-धीरे विरधवाल हेड की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों के इस कदम के बाद स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सिंचाई पानी को लेकर किसानों के तेवर अब और सख्त होते दिखाई दे रहे हैं सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार 39 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की सिंचाई पानी की समस्या का समाधान आखिर कब होगा? खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर चल रहा यह संघर्ष अब केवल धरने तक सीमित नहीं रह गया है। किसानों के विरधवाल हेड की ओर कूच करने की घोषणा ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है। ऐसे में प्रशासन के सामने किसानों की मांगों का समाधान निकालने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। अब बड़ा सवाल—किसानों के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई पानी या आंदोलन लेगा और बड़ा रूप? फिलहाल सबकी निगाहें विरधवाल हेड पर टिकी हैं। आने वाला समय तय करेगा कि किसानों और प्रशासन के बीच समाधान का रास्ता निकलता है या सिंचाई पानी को लेकर संघर्ष और तेज होता है।

SANJAY KUMAR

ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!