राजनीतिराजस्थानराज्य

सीकर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, 1277.07 करोड़ के 83 विकास कार्यों की सौगात

खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद फतेहपुर के चमड़िया कॉलेज में जनसभा को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सीकर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीकर दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने दौरे की शुरुआत खाटूश्यामजी के दर्शन से की। इसके बाद वे फतेहपुर स्थित चमड़िया कॉलेज पहुंचे, जहां आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में 1277.07 करोड़ रुपए की लागत के 83 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री के फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

मेहनत से मंच तक पहुंचने का दिया संदेश

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज मंच पर जितने भी लोग बैठे हैं, वे भी कभी आपकी तरह अपनी सीट पर बैठा करते थे, लेकिन मेहनत करते-करते आज इस मंच तक पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री के इस संबोधन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी संदेश के रूप में देखा गया। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास और मेहनत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!