E-Paperराजस्थान

सूरतगढ़ में NH-62 पर भीषण सड़क हादसा: निजी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, करीब दो दर्जन यात्री घायल

10 घायलों को रेफर किए जाने की सूचना, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सूरतगढ़ (संजय बिश्नोई)। नेशनल हाईवे-62 पर श्रीसीमेंट मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही निजी ट्रैवल्स बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 10 घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आखिर जिम्मेदार विभाग सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कब ठोस कदम उठाएंगे? क्या दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा होगी या फिर हादसों के बाद ही प्रशासन जागेगा?

SANJAY KUMAR

ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!