टॉप न्यूज़धर्मराजस्थानलोकल न्यूज़

45 लाख की लागत से तैयार हो रही भगवान झूलेलाल की भव्य मूर्ति

वरुण सागर बनेगा अजमेर का नया पर्यटन आकर्षण, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

अजमेर, 15 अक्टूबर। अजमेर के वरुण सागर की पाल पर जल्द ही भगवान झूलेलाल की भव्य एवं आकर्षक मूर्ति स्थापित की जाएगी। करीब 45 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस मूर्ति का स्टैंड निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को वरुण सागर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान देवनानी ने नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों से भगवान झूलेलाल की मूर्ति के निर्माण एवं स्थापना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेष कार्य जल्द पूरा कर मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए।

देवनानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल की विशाल मूर्ति वरुण सागर की नई पहचान बनेगी और श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। उन्होंने वरुण सागर को योजनाबद्ध तरीके से समग्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने वरुण सागर पर घाट निर्माण, आकर्षक लाइटिंग, फव्वारे, चौपाटी, नौकायन, झूले और सैर-सपाटे की सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। झील के चारों ओर पाथ-वे बनाने के साथ ही विशाल उद्यान विकसित करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से बजट घोषणाओं के अनुरूप प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने तथा सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयावधि में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद वरुण सागर स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी मनोरंजन और भ्रमण का बेहतर केंद्र बनेगा। इससे अजमेर के पर्यटन को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ANIL KUMAR

ब्यूरो चीफ, अजमेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!