राजनीतिराजस्थान

गेगल टोल पर सचिन पायलट का गांधी टोपी पहनाकर स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का गेगल टोल पर ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पारस पंच के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सचिन पायलट आर.के. मार्बल के निदेशक कंवरलाल पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त करने किशनगढ़ जा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें गांधी टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने राहुल गांधी के कथन को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्यावर से प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा, ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, पार्षद हनुमान सांखला, विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मगन सोलंकी, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेश कुमार, सेवादल सचिव कमलेश बोहरा, अरविंद भट्टनगर, सोनू चौहान, जैनेत शर्मा, नारायण सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ANIL KUMAR

ब्यूरो चीफ, अजमेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!