Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
Jodhpurलोकल न्यूज़

वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह राठौड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह राठौड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि

ओसियां क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह राठौड़ के निधन पर अधिवक्ता समुदाय एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित एडवोकेट रुपेश ओझा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय राठौड़ न्याय, सत्यनिष्ठा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहे।

एडवोकेट हनुमान सिंह राठौड़ के पीछे उनका भरपुरा परिवार है जिसमे उनके सुपुत्र रघुवीर सिंह राठौड़ भी अधिवक्ता है।

एडवोकेट जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि राठौड़ ने अपने लंबे विधिक जीवन में अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शक के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर मजिस्ट्रेट सुधीर चौहान, अधिवक्तागण चन्दन सिंह भाटी, भोमाराम चौधरी, रामाकिशन सियाग, अमरसिंह भाटी, घेवर राम विश्नोई, दिनेश मदेरणा, पेपसिंह भाटी, राजेश खीचड़, सुदर्शन विश्नोई, चुनाराम गर्ग, जीतेन्द्र पंचारिया, जयकिशन ओझा, हरिकिशन सारण, रामकिशोर ओझा, श्रवण सोनी, सुनील सेन, श्रवण पालीवाल, सुनील प्रजापत, मांगू सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह, लोकेश मीणा, राजेंद्र चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!