Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
Uncategorizedलोकल न्यूज़

स्नातक में प्रवेश की आज अंतिम तिथि

ओसियां | स्थानीय *शहिद गोरख राम वीरचक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओसियां* तथा *राजकीय कन्या महाविद्यालय ओसियां* में स्नातक 2026- 27 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 15 मई 2026 है, ऑनलाइन एडमिशन के नोडल प्रभारी डॉ अनिल कुमार परिहार ने बताया कि इस सत्र में महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 200 सीट्स, बीकॉम प्रथम वर्ष में 100 सीट्स, बीएससी प्रथम वर्ष (बायो) में 88 सीट्स, बीएससी (मैथ्स) में 88 सीट में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ है, इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, इस बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को सब्जेक्ट ऑप्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा |

महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार जैन ने बताया कि इस सत्र से विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत लागू होने वाली नई व्यवस्था से प्रवेश होगा, विश्वविद्यालय द्वारा अब पारंपरिक सब्जेक्ट ग्रुप सिस्टम की जगह *स्पेशलाइज्ड ग्रेजुएशन मॉडल* लागू किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को मेजर और माइनर सब्जेक्ट चुनने होंगे, ऐसे में विषय चयन को लेकर विद्यार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, NEP 2020 के तहत विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय ग्रेजुएशन प्रणाली लागू रहेगी, 1 वर्ष पूरा कर लेने पर सर्टिफिकेट कोर्स ,2 वर्ष पूर्ण करने पर डिप्लोमा कोर्स, 3 वर्ष बाद ग्रेजुएशन डिग्री और 4 वर्ष पूर्ण कर लेने पर ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी| विद्यार्थियों को एक मेजर और एक माइनर सब्जेक्ट का चयन करना होगा, उदाहरण के तौर पर यदि कोई विद्यार्थी हिस्ट्री को मेजर और इंग्लिश लिटरेचर को माइनर विषय चयन करता है तो उसे ग्रेजुएशन इन हिस्ट्री विद इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री प्रदान की जाएगी |

आवेदन करते समय विद्यार्थी को अपने मेजर विषय के चयन की प्राथमिकताएं भरनी होगी, उसके आधार पर महाविद्यालय में उपलब्ध विषय मे से उसे मेजर सब्जेक्ट का चयन करना होगा|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!