Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गौ सम्मान आह्वान अभियान का पोस्टर विमोचन

गौमाता की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा संभव: पूनम ऋषि महाराज

रिपोर्ट : जगदीश चापांणी, ब्यूरो चीफ जोधपुर

ओसियां.  कस्बे में स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में शुक्रवार को गोवत्स पूनम ऋषि महाराज झालामंड के सानिध्य में गौ सम्मान आह्वान अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर महाराज ने कहा कि गो रक्षा से की राष्ट्र की रक्षा एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है। राजस्थान गो सेवा समिति जोधपुर जिला अध्यक्ष हरनारायण सोनी ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 27 अप्रैल को पूरे भारत में जिला मुख्यालय, प्रत्येक तहसील एवम् उपखण्ड स्तर पर तहसीलदार एवं उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने व गो हत्या के खिलाफ कठोर कानून बनाने की पुरजोर तरीके से मांग की जाएगी। साथ ही आमजन को ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व सरपंच भगवानदास राठी, गोभक्त अभिमन्यु शर्मा, रविंद्रसिंह, गोपालसिंह, दिलीप सोनी, रामदेव तिवाड़ी, कुनाराम जानी, पप्पू राठी, मोतीलाल छंगाणी, दिनेशनाथ, जितेंद्र बेरड़ सहित बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!