क्राइमराजस्थानराज्य

विधायक और पूर्व विधायक से जुड़ी घटनाओं पर स्पीकर देवनानी ने DGP से की चर्चा

अजमेर, 15 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विगत दिनों विधायक एवं पूर्व विधायक के साथ हुई घटनाओं को लेकर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा को विधानसभा में बुलाकर कानून-व्यवस्था के संबंध में चर्चा की और घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

स्पीकर श्री देवनानी ने पूर्व विधायक श्री अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे अपराधियों में कानून का भय कायम हो और आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो।

उन्होंने श्री कृष्ण अवतार के साथ हुई घटना का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निंदनीय है। श्री देवनानी ने पुलिस महानिदेशक से संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

श्री देवनानी ने सभी घटनाओं की शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस पर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने स्पीकर को घटनाओं में कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान श्री देवनानी ने विधायक श्री गोपीचंद मीणा एवं श्री कृष्ण अवतार के साथ हुई घटनाओं को लेकर उनकी व्यथा भी सुनी। उन्होंने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर श्री कृष्ण अवतार का हाल जाना तथा चिकित्सकों को उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ANIL KUMAR

ब्यूरो चीफ, अजमेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!