Welcome to आपणो मारवाड़   Click to listen highlighted text! Welcome to आपणो मारवाड़
राजस्थानलोकल न्यूज़

शहीद इन्द्र सिंह करमसोत की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित

ओसियां। क्षेत्र के हरिपुरा ग्राम पंचायत के करमसोतों की ढाणीया में गुरुवार को अमर शहीद इन्द्र सिंह करमसोत की प्रतिमा का अनावरण राज्य सैनिक सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, डी.एस. खंगारोत, शम्भु सिंह खेतासर, महेंद्र सिंह उम्मेदनगर, शहीद पुत्र रणछोड़ सिंह ने फीता काटकर व शहीद इन्द्र सिंह करमसोत अमर रहे, भारत माता की जय के जयकारों के साथ किया।

साथ ही बाजोर ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद देवताओं के भी देवता होते हैं। इन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। जिन्होंने अपना सर्वोच्च देश के लिए, मातृभूमि के लिए बलिदान किया है। उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसी प्रतिमाओं से देश भक्ति जागृत होती है।

 

साथ ही उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना चाहिए। हमें अपने देश की निर्मित वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करना चाहिए जिससे हमारे देश के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि शहीद के नाम स्कूल का नामकरण हो चुका है।शहीदों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीद करमसोत के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सरपंच तुलछाराम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहीद परिवार सहित गणमान्यों का सम्मान किया गया। शहीद इंद्र सिंह की पोत्री सरोज कंवर का सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, विधायक शेरगढ़ बाबू सिह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी एस खांगारोत, महेंद्र सिंह उम्मेदनगर ने शॉल ओढा कर सम्मानित किया।

मंच संचालन उम्मेद सिंह इंदा भीकमकोर ने किया। इस मौके शेरगढ़ विधायक बाबु सिंह, कर्नल डी एस खंगारोत, शंभु सिंह खेतासर, महेंद्र सिंह उम्मेदनगर, गोपाल सिंह भलासरिया, शेर सिंह तापु, गुलाब सिंह अनवाना, शेर सिंह भेड़, भुर सिंह भेड़, सुमेर सिंह, नारायण सिंह, पर्वत सिंह,नरपत सिंह रिनिया, उम्मेद सिंह रिनीया, बालवीर सिंह, कान सिंह, किशन सिंह, नरेन्द्र सिंह, रेवंत सियाग, नारायण राम दैया व मालम सिंह सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!