बावड़ी कस्बे में पंप मोटर की दुकान में चोरी की वारदात
बावड़ी से अनवाना जाने वाले सड़क मार्ग की घटना
- *बावड़ी/धनराज सेवग*
बावड़ी कस्बे से अनवाना जाने वाले सड़क मार्ग पर बीती रात को अज्ञात चोरों ने पंप मोटर की दुकान का शटर फाड़कर लाखों रुपए के पंप मोटर स्टार्टर चोरी कर ले गए। यह वारदात अर्धरात्रि की बताई जा रही है। दुकान संचालक मालाराम ने बताया कि प्रतिदिन की भांति समय पर दुकान बंद घर पर चला गया सुबह मुझे दुकान मालिक ने सूचना दी तो मौके पर पहुंच देखा कि शटर को फाड़ा गया। प्रथम दृष्टया में किसी वाहन से तार बांधकर शटर की खींचा गया जिससे शटर बाहर निकल गया फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस चोरी की वारदात को देखते हुए ऐसे लग रहा है कि कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि पुलिस का भय बिल्कुल भी नहीं है दुकान के पिछवाड़े में स्थित मकान में शादी का आयोजन चल रहा था और चोर बेधड़क चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। फिलहाल खबर लिखे जाने पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।



